समाजसेवी, प्रखर वक्ता ,पत्रकार श्रीमती शशि दीप मुंबई को मिला अंतर्राष्ट्रीय अम्बेडकर ग्लोबल पीस अवॉर्ड

 समाजसेवी, प्रखर वक्ता ,पत्रकार श्रीमती शशि दीप मुंबई को मिला अंतर्राष्ट्रीय अम्बेडकर ग्लोबल पीस अवॉर्ड


रुद्रपुर। मुंबई महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध समाजसेवी पत्रकार द्विभाषी लेखिका साहित्यकार श्रीमती शशि दीप मुंबई को गुरु द्रोणाचार्य विद्यापीठ भारत द्वारा उनके सामाजिक न्याय,शांति ,ओर पीड़ित मानवता के प्रवर्तक के रूप में निस्वार्थ सेवा के लिए इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय अम्बेडकर ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2025से सम्मानित किया गया है।
ज्ञात हो कि श्रीमती शशि दीप मुंबई विभिन्न सामाजिक संगठनों,संस्थाओं सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं । न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशंस के सह स्वामिनी श्रीमती शशि दीप मुंबई प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत,सहित मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कौंसिल की भी पदाधिकारी हैं।पीड़ित मानवता की सेवा करने वाली श्रीमती शशि दीप मुंबई राष्ट्रीय जागरूक युवा मंच की राष्ट्रीय संगठन महासचिव,युवा सद्भावना मंच भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भी दायित्व निभा रही है।साहित्य के क्षेत्र में संकल्पित श्रीमती शशि दीप मुंबई विश्व साहित्य सद्भाव परिषद भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post