भारतीय मूल के मुस्लिम जोड़े ने सऊदी के मदीना में किया निकाह मनावर का दुल्हा,धरमपुरी की दुल्हन

 भारतीय मूल के मुस्लिम जोड़े ने सऊदी के मदीना में किया निकाह

मनावर का दुल्हा,धरमपुरी की दुल्हन



धार : ( सैयद रिजवान अली)

भारतीय मूल के मनावर निवासी मुस्लिम जोड़े ने सऊदी अरब के मदीना शहर में निकाह संपन्न किया। मनावर के युवक एडवोकेट तनवीर पिता सदिर शेख और धरमपुरी के वरिष्ठ समाजसेवी साबिर (भय्यू) शेख की पुत्री मेहरीन शेख ने दो गवाहों अलवीर शेख एवं हाजी इशाक खत्री (टूर वाले) के मध्य एवं परिजनों की उपस्थिति में मुस्लिम लॉ के रीति रिवाजो अनुसार निकाह की रस्म को पूरा किया। यह निकाह सऊदी अरब के इमाम मौलाना वसीम हाफिज ने संपन्न कराया। निकाह के इस आयोजन के बाद मदीना के स्थानीय शेखों और होटल संचालक ने अभिनंदन किया।


आपको बता दे इस दौरान मनावर-धरमपुरी के कुल 13 लोग उमराह (धार्मिक यात्रा) मक्का मदीना पर जाने वाले व्यक्तियों भी शामिल है। यह यात्री बुधवार को मध्य प्रदेश से रवाना होकर गुरुवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सऊदी अरब जद्दा एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद सऊदी अरब के मक्का-मदीना में नियम अनुसार धार्मिक यात्रा को पूरी की जा रही है, यह यात्रा 14 से 20 दिन में पूरी की जाती हैं। इसी बीच मदीना के रोज़ा परिसर में निकाह की रस्म को भी पूरा किया गया है। इस उमराह और निकाह के आयोजन में लगभग 15 लाख का खर्च किया गया।


यात्रा के जायरीनों ने बताया...

धार्मिक यात्रा में शामिल साबिर (भय्यू) शेख ने मोबाइल पर हुई चर्चाओं में बताया कि पहली बात तो ऐसी जगह पर जाने के लिए अवसर मिलना, में आभारी हु सभी साथियों और अपनो का जिनकी के दुआओं से इस सफर की शुरुआत हुई है। और मक्का मदीना में दुआ सबके की ये की देश दुनिया में अमन चेन भाईचारा कायम रहे और सभी रिश्तेदार दोस्तों के हक में दुआएं की।



Post a Comment

Previous Post Next Post